{"_id":"5ab2a7154f1c1bb3758b6ac8","slug":"111521657621-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में टकराई कार, एक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में टकराई कार, एक की मौत, साथी गंभीर
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर कलसिया मार्ग मंगलवार की रात दस बजे सड़क किनारे खड़ी लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर ट्राली में स्विफ्ट कार टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से देहरादून हायर सेंटर रैफर किया गया है।
चिलकाना के गांव घाटेड़ा निवासी तीस वर्षीय नदीम पुत्र नाजिम अपने साथी गुलबहार पुत्र सलीम के साथ चिलकाना से छुटमलपुर की तरफ आ रहा था। मंगलवार रात दस बजे मुजफ्फराबाद से छुटमलपुर की तरफ माजरी गांव के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा खत्म हो गया। नदीम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुलबहार गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भरती कराया। गंभीर हालत होने पर उसे वहां से हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।
मोहि