{"_id":"5a70c0a14f1c1b89268b761e","slug":"111517338785-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज में स्नेहा और प्रिंस बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज में स्नेहा और प्रिंस बने विजेता
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। पीएमआरएल डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता स्पर्द्धा के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। शतरंज में स्नेहा वर्मा और प्रिंस विजेता रहे।
महाविद्यालय परिसर स्थित बाबू पवन कुमार क्रीड़ा स्थल पर आयोजित प्रतियोगिताओं के चौथे दिन पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. पवन कुमार बंसल और सहसचिव विशाल मित्तल ने गुब्बारे छोड़ कर प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। विश्वनाथ आनंद शतरंज कक्ष में आयोजित छात्र वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में प्रिंस कश्यप प्रथम और हर्षित गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में स्नेहा वर्मा एवं आकांक्षा सैनी क्रमश: विजेता और उपविजेता रहे। चक्का फेंक में सागर प्रथम, उदयवीर द्वितीय, विनीत तृतीय, भाला फेंक में मौ. शालिक प्रथम, मोहित द्वितीय एवं आयुष तृतीय, गोला फेंक में सागर कुमार प्रथम, रजत द्वितीय एवं आयुष तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में बीकाम तृतीय वर्ष की टीम ने प्रथम और बीएससी प्रथम वर्ष की टीम ने द्वितीय स्थान पाया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन क्रीडा अधिकारी मनीष कुमार, महीपाल, धीरेंद्र मौर्य और डॉ. नीतिका रानी ने किया। डॉ. बबीता, डॉ. कंचन बाला, संजू बाला, समरीन आदि का सहयोग रहा।