{"_id":"5a511e914f1c1b0e788b6f46","slug":"111515265681-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैकल्टी नहीं होने से बंद हैं बीएड की कक्षाएं, 200 विद्यार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैकल्टी नहीं होने से बंद हैं बीएड की कक्षाएं, 200 विद्यार्थी परेशान
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भगवानपुरा रोड स्थित बीएड कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थी कॉलेज की शिकायत लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कॉलेज में फैकल्टी समेत तमाम बुनियादी सुविधाएं नहीं होने का आरोप लगाते हुए कॉलेज के खिलाफ नारेबाजी की। छात्राओं ने कॉलेज स्टाफ पर उनके साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया। हालात नहीं सुधरने की स्थिति में कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे वंदना, शिवानी, मोनिका, अलका, सविता, सुबोध आदि ने बताया कि कॉलेज में करीब 200 बीएड छात्र-छात्राएं हैं। अक्तूबर 2017 से कोई फैकल्टी कॉलेज में नहीं है, जिसकी वजह से शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद है। कॉलेज प्रबंधन से जब भी इस संबंध में बात की जाती है तो आरोप है कि वह उन्हें बाहर निकालने की धमकी देते हैं। बिना क्लास चलाए ही एक कागज पर उनकी उपस्थिति लगवाई जाती हैं। ऐसे में बिना प्रेक्टिकल और पढ़ाई के वह कैसे शिक्षक बनेंगे इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। छात्राओं ने बताया कि कॉलेज में शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लड़कियों को परेशानी रहती है। पीने के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं कराया जाता है। सिक्योरिटी नहीं होने की वजह से कॉलेज परिसर में लड़कियों की सुरक्षा खतरे में रहती है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान दिव्या, मीनाक्षी, नैना, दीया, दीक्षा, रजनी, पूजा, दामिनी, मनीष, आदेश आदि मौजूद रहीं।