{"_id":"5a4bd77d4f1c1b0e788b6419","slug":"111514919805-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर दिल्ली रोड स्थित अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत पर दिल्ली रोड स्थित अस्पताल में हंगामा
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। हृदयाघात की शिकायत होने पर दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला की मौत हो जाने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही किए जाने का आरोप लगाया।
गंगोह निवासी अयाज की पत्नी नजमा (55 वर्ष) को सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई। स्थानीय चिकित्सकों ने हृदयाघात बताते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिस पर परिजनों ने दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने भर्ती कराते समय पहले ही पूरा खर्च जमा करा लिया और उन्हें शीघ्र ही ठीक किए जाने का आश्वासन दिया। पैसे जमा कराए जाने के बाद चिकित्सकों ने नजमा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। न ही सही प्रकार उपचार किया। चिकित्सकों की लापरवाही के चलते नजमा की मौत हो गई। नजमा की मौत से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने चिकित्सकों का भी घेराव कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग हंगामा करते रहे। दोपहर बाद काग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। बाद में उन्हें किसी प्रकार घर भेज दिया गया।