फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गौरव की गिटार की धुन पर देर रात तक झूमे श्रोता

गौरव की गिटार की धुन पर देर रात तक झूमे श्रोता

Sat, 30 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
गौरव की गिटार की धुन पर देर रात तक झूमे श्रोता
सहारनपुर। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराने वाले शहर के बेटे गौरव गिटारिस्ट ने शुक्रवार की रात सेंट मैरी एकेडमी में लाइव शो किया। उनकी गिटार की धुनों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। शो में शहर के कलाकारों के साथ ही बाहर से आए बैंड ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम पीके पांडेय, नगरायुक्त गौरव वर्मा, आप के नेता योगेश दहिया, प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान, अध्यक्ष रश्मि टैरेंस, निशि जैन, फादर थारसिस फ्लोरेंस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ देहरादून से आए बैंड की मधुर तान पर गायकों ने गीत गाकर की। इसके बाद गौरव गिटारिस्ट ने गिटार पर अनेक धुनें बजाकर और अपने ही अंदाज में रॉक स्टार की तरह प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। उनके अनोखे अंदाज को देखकर दर्शक तालियां बजाने से नहीं रोक सके। गौरव के छोटे भाई आकाश ने भी अपनी मधुर आवाज का जलवा बिखेरा। रश्मि टैरेंस, योगेश दहिया, निशि जैन, सुरेंद्र चौहान, आरके धवन, कुलदीप धमीजा, मयंक मिश्रा, सागर धनराज, हरजीत सिंह, सचिन मैत्रेय, पूनम बाली, फादर तारसिस को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर धरेंद्र कुमार, पूजा गिल्होत्रा, अधिराज गुलाटी, जोनी वर्मा, जसपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed