फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शाह अलीपुर में धार्मिक स्थलों से लाऊडस्पीकर उतरवाने का मामला...

शाह अलीपुर में धार्मिक स्थलों से लाऊडस्पीकर उतरवाने का मामला...

Fri, 15 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
शाह अलीपुर में धार्मिक स्थलों से लाऊडस्पीकर उतरवाने का मामला...
देवबंद (सहारनपुर)। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस द्वारा किरतपुर के शाह अलीपुर गांव में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए जाने के मामले में देवबंदी उलमा का कहना है कि ये सही नहीं है। कोर्ट को लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया तंजीम उलमा-ए-हिंद के प्रदेशाध्यक्ष मौलाना नदीमुलवाजदी का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा मंदिर और मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई सही नहीं है। कोर्ट और प्रशासन को लोगों की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अजान देने का वक्त तीन से चार मिनट का होता है और इसका मकसद नमाजियों को मस्जिद में बुलाना होता है। इसी प्रकार मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने का उद्देश्य लोगों को पूजा पाठ के समय की जानकारी देना है। मौलाना वाजदी ने यह भी कहा कि बहुत तेज आवाज में इनको नहीं बजाना चाहिए, क्योंकि इससे लोगों को परेशानी होती है। इसलिए मस्जिद और मंदिर प्रबंधन को इस पर ध्यान देकर कम आवाज में इनको बजाना चाहिए। मदरसा जामिया हुसैनिया के उस्ताद मुफ्ती तारिक का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों पर किसी भी तरह की सियासत नहीं होनी चाहिए। लाउडस्पीकर केवल लोगों को इबादत के लिए समय बताने का माध्यम है। इसलिए धार्मिक मसलों में किसी को भी दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed