{"_id":"5a2edc854f1c1b156b8bba91","slug":"111513020549-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंवारका ब्लाक प्रमुख अविश्वास प्रस्ताव प्रकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंवारका ब्लाक प्रमुख अविश्वास प्रस्ताव प्रकरण
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अविश्वास प्रस्ताव पर नहीं हो सकी कार्रवाई
सहारनपुर। पुवांरका ब्लॉक प्रमुख मीना राणा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुलाई गई बीडीसी सदस्यों की विशेष बैठक में कोरम पूरा नहीं होने के चलते आग्रिम कार्रवाई नहीं हो सकी। बैठक में 59 बीडीसी सदस्य उपस्थित हुए जबकि पांच ऐसे सदस्यों की उपस्थिति को मान्यता नहीं दी गई जिन्होंने शपथ ग्रहण नहीं की हुई है। इसके विरोध में इन पांच सदस्यों ने उप जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की मांग की।
सोमवार सुबह से ही जनता रोड स्थित पुंवारका ब्लाक परिसर में गहमागहमी बनी रही। ब्लॉक प्रमुख के पक्ष और विरोधी पक्ष के लोग परिसर के आसपास डटे रहे। एसडीएम सदर संगीता और बीडीओ सौरभ राजपूत पूर्वाह्न 11 बजे से ही बैठक के लिए परिसर में आ गए थे। दोपहर करीब 12 बजे से ब्लॉक प्रमुख मीना राणा सहित मात्र चार सदस्य ही बैठक में पहुंचे थे। इसके बाद करीब 12.15 बजे तीन, चार चौपहिया वाहनों में एक साथ बीडीसी सदस्य ब्लाक परिसर के गेट पर उतरे। ब्लॉक प्रमुख समर्थकों ने यह कहकर ऐतराज जताया कि बीडीसी सदस्यों का पूर्वाह्न 11 बजे बैठक में हाजिर होने का समय था। इस बात पर कुछ देर तक हंगामा होता रहा। बाद में एसडीएम सदर ने सभी बीडीसी सदस्यों को अंदर लाने के निर्देश दिए। कहा गया कि केवल सदस्य ही बैठक में आएंगे और उनको अपना परिचय पत्र दिखाना होगा।
बैठक में सदस्यों के शामिल होने के बाद सबसे पहले उनकी उपस्थिति दर्ज कर गिनती की गई। एसडीएम सदर संगीता ने बताया कि बैठक में 124 में से मात्र 59 बीडीसी सदस्य ही मौजूद हैं। इसके चलते इस विशेष बैठक का कोरम पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरम पूरा करने के लिए 63 बीडीसी सदस्यों की उपस्थिति जरूरी है। इसलिए अग्रिम कार्रवाई नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि जो अन्य पांच सदस्य ओर मौजूद हैं उन्हें शपथ नहीं लेने के कारण गिना नहीं जा सकता है। ऐसे में ब्लाक प्रमुख के सिर पर लटक रही अविश्वास प्रस्ताव की तलवार फिलहाल हट गई। बीडीओ सौरभ राजपूत, राकेश पाहवा और एडीओ पंचायत देवेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पांच सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराने की मांग की।
सहारनपुर। अविश्वास प्रस्ताव का पक्ष करने वाले बीडीसी सदस्यों के नेता अजब सिंह ने पांच सदस्यों की मौजूदगी को मान्यता नहीं देने पर कडा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि इन सदस्यों को मीटिंग में उपस्थित माना जाए। इस पर उनके ऐतराज को एसडीएम सदर ने खारिज करते हुए कोरम पूरा नहीं होने का निर्णय लिया। बाद में पांचों सदस्यों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा। इनमें अजब सिंह, वीर सिंह, रूबी, राजेंद्र, विपिन शामिल थे।