फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महापौर और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज

महापौर और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज

Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
महापौर और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज
महापौर और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर के प्रथम महापौर संजीव वालिया और सभी 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को गांधी पार्क मैदान में होगा। इसके लिए नगर निगम ने बड़ा सा पंडाल बनवाया है। इसमें महापौर और पार्षदों के साथ ही तमाम जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और जनता के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
गांधी पार्क मैदान में एक बड़ा स्टेज बनाया गया है। इस पर महापौर के दोनों ओर कमिश्नर और डीआईजी तथा डीएम और एसएसपी के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही सांसद के बैठने की भी विशेष व्यवस्था की गई है। वर्तमान विधायकों के लिए भी मुख्य मंच पर बैठने की व्यवस्था करने की बात कही गई है। एक दूसरा मंच बनाया गया है, जिस पर पार्षद रहेंगे। सामने पूर्व विधायक और अन्य पूर्व जनप्रतिनिधि तथा आम जनता बैठेगी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। ऐसे में नगर निगम ने निमंत्रण पत्र पर विशेष तौर पर एक नोट प्रकाशित किया है, जिसमें लिखा है कि बारिश होने की स्थिति में शपथ ग्रहण समारोह जनमंच प्रेक्षागृह में होगा।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लापरवाही
महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में कई स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। सोमवार की शाम तक अनेक अधिकारियों को निमंत्रण पत्र नहीं पहुंचे थे। निगम सूत्रों ने बताया कि कम कार्ड छपवाए जाने की वजह से अनेक लोगों के पास निमंत्रण पत्र नहीं पहुंच सके हैं। उधर, मंच पर कौन-कौन अधिकारी और जनप्रतिनिधि बैठेंगे। इसको लेकर भी शाम तक संशय बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed