{"_id":"5a2edc654f1c1b6e468b9c62","slug":"111513020517-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर छापेमारी कर खाद्य सुरक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर छापेमारी कर खाद्य सुरक्षा विभाग
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडे ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग को निर्देश दिए कि छापेमारी कर मिलावटी वस्तुओं की बिक्री पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिक से अधिक दुकानों को लाइसेंस भी दिए जाएं ताकि लोगों को असुविधा का सामना ना करना पडे़।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने अधोमानक और मिलावटी वस्तुओं की बिक्री को रोकने के लिए कडे़ कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिलावटी वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभागीय अधिकारियों को अभियान चलाकर छापेमारी करनी चाहिए। इससे पहले रेवेन्यू समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टांप के सहायक महानिदेशक को निर्देश दिए किए स्टांप के जरिए राजस्व को बढ़ाया जाए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।