फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एचटी लाइन का तार टूटकर खेत में गिरा, 15 बीघा गन्ने की फसल जली

एचटी लाइन का तार टूटकर खेत में गिरा, 15 बीघा गन्ने की फसल जली

Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन का तार टूटकर खेत में गिरा, 15 बीघा गन्ने की फसल जली
विद्युत तार टूटकर खेत में गिरा, गन्ने की फसल जली
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। गंगदासपुर गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से तीन किसानों की करीब 15 बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसान ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है।

गंगदासपुर गांव निवासी किसान मोहर सिंह, आजाद वीर और राम स्वरूप ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन होकर गुजर रही है। रविवार रात तार टूटकर उनके खेत में गिर गए। इससे उनकी करीब 15 बीघा गन्ने की फसल में आग लग गई। आग की लपटें निकलते देख कुछ किसानों ने सूचना दी तो कुछ ही देर बाद दमकल कर्मी वहां पहुंचे। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसानों का आरोप है कि कई बार विद्युत निगम अधिकारियों को जर्जर तार बदलवाने को प्रार्थना पत्र दिए गए। लेकिन आज तक उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों के मुताबिक आग लगने से उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने डीएम से मुआवजे दिए जाने की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed