{"_id":"5a2ade814f1c1bd0408bb9b4","slug":"111512758913-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे प्रशासन : पं. सतेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे प्रशासन : पं. सतेंद्र
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। हनुमान मंदिर में दूसरे संप्रदाय के एक युवक द्वारा कीर्तन कर रहे लोगों के साथ अभद्रता करने तथा मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के प्रयास की श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट ने कड़ी निंदा की है। ट्रस्ट ने मंदिरों पर हमले करने वाले खुराफाती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में ट्रस्ट की बैठक में अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि मंदिरों को असामाजिक तत्व निशाना बना रहे हैं। कुछ दिन पूर्व श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर क्षेत्र में भी शैन भक्त की मूर्ति को किसी खुराफाती तत्व ने खंडित कर दिया था। लेकिन प्रशासन ने आज तक उक्त घटना के दोषी को चिह्नित कर कोई कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं ठेला रोड पर भी पिछले वर्ष एक व्यक्ति ने हथोड़े से एक मूर्ति को खंडित कर दिया था। जिसमें कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण दिन प्रतिदिन आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर शासन प्रशासन विशेष ध्यान दें, क्योंकि ऐसी घटनाएं की हिंदू-मुस्लिम एकता के बीच खाई पैदा करती हैं। उक्त घटनाएं क्षेत्र का माहौल खराब कर सकती हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही मंदिर क्षेत्रों में पुलिस की गश्त व निगरानी की जाए। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। इस मौके पर हरिओम सिंघल, जितेंद्र राणा, सचिन मुखिया, इंद्रपाल राणा, राजेंद्र त्यागी, शिवकुमार राणा, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।