{"_id":"5a0752294f1c1b156b8b54ae","slug":"111510429225-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर कानून के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर कानून के प्रति किया जागरूक
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 10
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिशन कंपाउंड स्थित बीएचएस इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज से शुरू होकर मिशन कंपाउंड, खेमका सदन, चर्च रोड से होते हुए कॉलेज प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई, जिसमें 500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। रैली में बच्चों ने नारे लगाए कि न्याय का अधिकार सबका है, गरीब और अमीर में कोई अंतर नहीं है। प्राधिकरण कार्यकारी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा गरीब एवं निसहाय लोगों को निशुल्क अधिवक्ता की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ कोर्ट की फीस की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। नौ दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कराया जाएगा। मनोज शर्मा, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, देशराज सिंह, संजीव, बिजेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, बृजपाल सिंह, पंकज शर्मा, संजय कुमार, गौरव शर्मा, दीपक शर्मा, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।