{"_id":"5a0357364f1c1bb6678ba625","slug":"111510168374-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान शिवकुमार पर रासुका लगाने के विरोध में भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान शिवकुमार पर रासुका लगाने के विरोध में भूख हड़ताल शुरू
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। शब्बीरपुर जातीय हिंसा के मामले में ग्राम प्रधान व उसके साथियों पर की गई रासुका की कार्रवाई से नाराज ग्राम शब्बीरपुर के दलित समाज के लोग बुधवार को अपने ही गांव के रविदास मंदिर में भूख हड़ताल पर बैठ गए। लोगों ने ग्राम प्रधान और अन्य से रासुका हटाने की मांग की है।
ग्राम शब्बीपुर में 5 मई को महाराणा प्रताप जयंती के जलूस को लेकर हुई जातीय हिंसा के मामले में पुलिस एवं प्रशासन ने ग्राम प्रधान शिव कुमार एवं सोनू को रासुका में निरुद्ध किया था। जबकि सहारनपुर में हुई 9 मई की हिंसा के मामले में चंद्रशेखर उर्फ रावण को रासुका में निरुद्ध किया गया।
बुधवार को ग्राम शब्बीरपुर स्थित रविदास मंदिर में भीम आर्मी एकता मिशन के बैनर तले दलित समाज के लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए। जिसमें जेल में बंद ग्राम प्रधान शिवकुमार की पत्नी सोमपाली, सोनू की पत्नी रचना, मां रामरती, सुदेश की पत्नी शकुंतला, राजकुमार होमगार्ड की पत्नी मितलेश एवं राजेंद्र की पत्नी राजेश समेत अनेक लोग शामिल रहे। आंदोलन कर रहे राजकुमार व सुदेश ने कहा कि प्रशासन ने शिवकुमार व सोनू पर रासुका की कार्रवाई गलत की है। जबकि दूसरे पक्ष लोग गांव में ही घूम रहे हैं। भूख हड़ताल की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन लोग अपनी जिद पर अड़े हुए थे।
विज्ञापन
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है। लोग अपने गांव में ही हैं। उनसे बातचीत की जाएगी।