{"_id":"5a01fd364f1c1bf4688b9d0f","slug":"111510079798-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू व्हेल खेल के अंतिम टास्क में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू व्हेल खेल के अंतिम टास्क में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मोहल्ला गोविंद नगर में एक युवक द्वारा ब्लू व्हेल गेम के अंतिम टास्क पर पहुंचकर हाथ में ब्लेड मारकर सोशल साइट पर लाइव सुसाइड करने का प्रयास किया। उसे देख रहे उसके मित्रों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
मंगलवार की शाम को मोहल्ला गोविंदनगर निवासी एक युवक सोशल साइट पर लाइव सुसाइड करने का प्रयास कर रहा था। कमरे को अंदर से बंद करके हाथों में ब्लेड मार रहा था। सोशल साइट पर उसके कुछ मित्रों ने उसे देखा तो तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। चर्चा यह भी है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते हाथ में ब्लेड मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसके परिजन भी इस बात से इंकार नहीं कर रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि युवक ने हाथ में ब्लेड से कई जगह काट लिया था। जिसको प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। फिलहाल वह बिल्कुल ठीक है।
ब्लू व्हेल गेम को लेकर लगातार ऐसे मामले आ रहे हैं। जिन पर लाख कोशिशों के बाद भी अंकुश नहीं लगाया जा सका है। मनोविज्ञानियों को कहना है कि परिवार के लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है। बच्चे पर नजर रखें। बच्चा अगर किसी कारण से उदास होता है तो उससे मित्रवत व्यवहार कर उसका कारण पता करने की कोशिश करें। जिससे समय रहते बच्चे की जिंदगी को बचाया जा सके।