{"_id":"59f7741e4f1c1bda538b9eb8","slug":"111509389342-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटिकाओं के माध्यम से भ्रष्टाचार पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटिकाओं के माध्यम से भ्रष्टाचार पर वार
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाटिकाओं के माध्यम से भ्रष्टाचार पर वार
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित शैमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में दो दिवसीय अंतराग्नि-2017 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन सोमवार को कई अंतरविद्यालीय प्रतियोगिताएं कराई गईं। नुक्कड़ नाटिका प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आतंकवाद, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसी समस्याओं को उठाते हुए इन्हें दूर करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेंद्र चौहान और अशोक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद चौपाई गायन, टीशर्ट एवं फेस पेंटिंग, वेब डिजाइनिंग और नुक्कड़ नाटिका प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें शहर के अनेक स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। चौपाई गायन में रामचरित मानस की चौपाइयों को शानदार अभिनय के साथ प्रस्तुत किया गया। श्रीराम की अच्छाई की बुराई पर जीत को दर्शाया गया।
नुक्कड़ नाटिकाओं के माध्यम से जातिवाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसी बुराइयों पर वार करने का प्रयास किया गया। उनकी प्रस्तुति को सभी ने तालियां बजाकर सराहा। प्रधानाचार्य नीरजा सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सहयोग की भावना विकसित होती है। साथ ही टीम के रूप में काम करने की आदत बनती है। स्कूल प्रबंधक विकास अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना की।