{"_id":"59a5bd204f1c1bfd268b46b0","slug":"111504034080-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया
सहारनपुर। सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के अभियान ने जोर पकड़ लिया है। तहसीलदार सदर सुधीर कुमार ने एसडीएम संगीता के निर्देश पर ग्राम हरौड़ा और हरडाखेड़ी में सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया।
एंटी भूमाफिया टीम ने हरौड़ा पहुंचकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू किया तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इसके बाद टीम ने पुलिस को बुलाकर खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इसके बाद टीम ग्राम हरडाखेडी पहुंची। तो वहां भी उनको ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर तहसीलदार सदर ने चारागाह की भूमि पर ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा मुक्त करा लिया। तहसीलदार सदर ने बताया कि हरडाखेड़ी और हरौड़ा अहतमाल में सात हेक्टेयर से ज्यादा भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। इसके लिए खेतों में खडी फसलों को भी नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने का अभियान जारी रहेगा।