{"_id":"598f5d294f1c1b96558b4af0","slug":"111502567721-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों से अवैध वसूली पर भाकियू में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों से अवैध वसूली पर भाकियू में आक्रोश
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों से अवैध वसूली पर भाकियू में आक्रोश
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाकियू जिलाध्यक्ष की अगुवाई में यूनियन कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष फतेहपुर से मिलकर मैक्स गाड़ियों से हो रही अवैध वसूली को बंद कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि वसूली से इनकार करने पर असामाजिक तत्वों ने दो वाहनों की चाबियां तक निकाल ली गई।
जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के साथ थाने पहुंचे यूनियन नेताओं ने एसओ भानू प्रताप सिंह को अवगत कराया कि कुछ असामाजिक तत्व छुटमलपुर से विभिन्न मार्गों पर चलने वाली मैक्स गाड़ियों के संचालकों से अवैध वसूली करते हैं। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। बताया कि गत दिवस भी एक मैक्स संचालक मनोज चौधरी की दो गाड़ियों के चालकों के साथ अभद्रता की गई। विरोध करने पर चाबियां निकाल लीं। धमकी दी गई यदि वे पचास रुपये गाड़ी प्रति दिन नहीं देंगे तो उनकी गाड़ी थाने में सीज करा दी जाएगी। जिला अध्यक्ष ने पुलिस को चेताया कि यदि इन असामाजिक तत्वों को पुलिस का संरक्षण मिला तो भाकियू आंदोलन को बाध्य होगी। थानाध्यक्ष ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
थाने पहुंचने वालों में पूर्व प्रधान इशरान अली, मोहम्मद मुजतबा एडवोकेट, चौ कोमिल, राजकुमार, अब्दुल हसीब, रिशु गुप्ता, अरशद मलिक, इरशाद अली, फरमान मलिक, इफ्तखार अली, राव युसुफ, प्रदीप चौधरी, प्रवीन चौधरी, डा. राजबीर सिंह, रघुबीर सिंह, अजय कांबोज, चौधरी सोहनवीर सिंह आदि शामिल रहे।