{"_id":"59836e4d4f1c1bc6758b45c0","slug":"111501785677-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी-देवताओं पर टिप्पणी पर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी-देवताओं पर टिप्पणी पर रोष जताया
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी पर रोष जताया
नकुड़(सहारनपुर)। पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारा व्हाट्सअप ग्रुप पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के विरोध में हिंदू समाज के लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पर रासुका लगाने जाने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को तहसील कार्यालय के पास स्थित अशोक शर्मा के प्रतिष्ठान पर हुई हिंदू समाज के लोगों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांव सांपला बेगमपुर निवासी बसपा पार्टी से नकुड़ ब्लॉक के पूर्व प्रमुख द्वारा व्हाट्सअप ग्रुप पर हिंदू-देवी देवताओं और ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इससे समस्त हिंदू समाज के लोगों में तीव्र रोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके व्यक्ति द्वारा ऐसी टिप्पणी करना बेहद ही शर्मनाक है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। इसके बाद सभी लोग कोतवाली पहुंचे और कोतवाल संजय वर्मा को नामजद तहरीर सौंपकर आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो समस्त हिंदू समाज उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। इसकी पूर्णतया जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। कोतवाल ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान मास्टर कैलाश चंद शर्मा, सुलेख चंद शर्मा, संतोष शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, सुशील शर्मा, गोवर्धन शर्मा, राजकुमार खोखल, जसबीर कश्यप, गौरव कुमार, राकेश शर्मा, संदीप कश्यप, अर्जुन सिंह, मांगेराम, विकास शर्मा व राजेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
ग्रुप एडमिन ने दर्ज कराई रिपोर्ट
चिलकाना। व्हाट्स अप ग्रुप पर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने पर नकुड़ के पूर्व ब्लाक प्रमुख के खिलाफ चिलकाना थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुल्तानपुर निवासी भाजपा नेता विजय सैनी ने ग्रुप के एडमिन हैं। उन्होंने हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख के खिलाफ थाने में आवश्यक कार्रवाई के लिए तहरीर दी। इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पूर्व ब्लाक प्रमुख के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।