{"_id":"596914054f1c1be1178b45c8","slug":"111500058629-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने साधन सहकारी समिति के कैशियरों से हुई लूट का खुलासा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने साधन सहकारी समिति के कैशियरों से हुई लूट का खुलासा किया
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। साधन सहकारी समिति के कैशियरों से लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे कब्जे से लूटी गई रकम से 50 हजार रुपये, बाइक व अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है।
मंझौल जबरदस्तपुर गांव में स्थित साधन सहकारी समिति के कैशियर दारा सिंह व अमित कुमार से 19 जून को दो बदमाशों ने 1 लाख 32 हजार 500 रुपये की नगदी, बाइक व अन्य सामान लूट लिया था। शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस ने चेकिंग दौरान खेड़ामुगल झबरेड़ा मार्ग से मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी हसीन और फुरकान को गिरफ्तार किया है। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने ही साधन सहकारी समिति के कैशियरों से लूट की थी। जिसके लिए उन्होंने मंझौल जबरदस्तपुर गांव में तसव्वर के घर में बैठकर लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 50 हजार रुपये, लूट की बाइक, दो मोबाइल, सोसायटी के रिकॉर्ड के दस्तावेज बरामद किए हैं। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि बदमाश फुरकान के खिलाफ हत्या, लूट, आर्मस एक्ट और गुंडाएक्ट के चार मामला जबकि हसीन के खिलाफ लूट और गुंडाएक्ट के तीन मामले दर्ज हैं। साथ ही बताया कि हसीन इससे पूर्व बंधन बैंक में हुई लूट के मामले में भी जेल जा चुका है।