{"_id":"5953fb3b4f1c1b93718b45e9","slug":"111498676027-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे की तान में करंट आने से दो पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे की तान में करंट आने से दो पशुओं की मौत
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंभे की तान में करंट आने से दो पशुओं की मौत
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव में रखे ट्रांसफार्मर के खंभे की तान में बारिश के दौरान करंट आने के कारण एक किसान के तीन पशु झुलस गए। इनमें दो पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, शिमलाना में बिजली गिरने से ग्रामीण के विद्युत उपकरण फुंक गए।
टपरी गांव में पूर्वी किनारे पर एक विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। टपरी निवासी नीरज पुत्र ब्रह्म सिंह के पशु भी पास में ही बंधे थे। अचानक ट्रांसफार्मर के खंभे की तान में करंट आ गया। इससे पास में बंधी नीरज की एक गाय व दो भैंस करंट की चपेट में आ गए। इनमें गाय व एक भैंस की मौके पर मौत हो गई जबकि, एक गाय बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीण रमेश और नरेश आदि ने बताया कि करंट आने के बाद उन्होंने जेई मिर्जापुर को फोन किया, लेकिन उन्होंने बारिश का बहाना कर उनकी बात अनसुनी कर दी। विद्युत लाइन को भी बंद नहीं किया गया। बाद में ग्रामीणों ने बिजली घर जाकर सप्लाई बंद कराई। उधर, बुधवार सुबह हुई बारिश के दौरान गांव शिमलाना निवासी रामकुमार के घर बिजली गिरने से वहां रखे फ्रिज, टीवी आदि अन्य बिजली चलित सामान जल गया।