फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   11 trains arrived late on the first day of the new year

Saharanpur News: नए साल के पहले दिन लेट पहुंची बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनें

Sun, 01 Jan 2023 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
11 trains arrived late on the first day of the new year
सहारनपुर। नए साल के पहले दिन रविवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस सहित 11 ट्रेनें निर्धारित समय से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर लेट पहुंचीं। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी यात्रियों ने ट्रेनों के लेट होने से टिकट वापस कराए।
विज्ञापन

कोहरे में ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। अधिकतर ट्रेनें कोहरे की वजह से निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा। रविवार को हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस 12 घंटे, जालंधर-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस सात घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस पांच घंटे सहारनपुर में लेट आई। इनके अतिरिक्त लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सवा चार घंटे, अमृतसर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे, दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस, इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक-एक घंटा देरी से पहुंचीं। ट्रेनों के लेट आने से परेशान काफी यात्रियों ने टिकट वापस करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed