फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   11 tied in married life in Chief Minister's mass marriage scheme

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 11 को दांपत्य जीवन में बांधा

Fri, 06 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
11 tied in married life in Chief Minister's mass marriage scheme
साढौली कदीम ब्लाक परिसर मे वर वधू को उपहार देते ब्लाक प्रमुख विश्वास चौधरी व अन्य - फोटो : SAHARANPUR
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। विकासखंड साढ़ौली कदीम के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सात हिंदू जोड़ो को पंडित जयभगवान शर्मा ने फेरे दिलाते हुए विवाह की रस्में पूर्ण की। इस दौरान चार मुस्लिम जोड़ों का कारी मो. जुमशेद ने मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाई गई योजना का लाभ आज बिना किसी भेदभाव के सर्व समाज के पात्र लोगों को मिल रहा है। किसी भी योजना के बारे में पहले ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जानकारी तक नहीं हो पाती थी। एडीओ समाज कल्याण ललित गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक लाभार्थी को 51000 रुपये का आर्थिक लाभ मिलता है। जिसमें 35000 रुपये की धनराशि लड़की के खाते में दी जाती है एवं 10000 रुपये का घरेलू सामान उपहार के रूप में दिया जा रहा है। वर वधू को कार्यक्रम में एक स्मार्टफोन, एक लहंगा चुन्नी, एक सूट, एक सफारी सूट, पगड़ी, पटका एवं एक जोड़ी पायजेब, एक जोड़ी चुकटी, एक कुकर, एक कुआं, एक परात, उपहार स्वरूप मुख्य अतिथि द्वारा भेंट किया गया। एडीओ मोहकम सिंह, विजय कुमार, नरेन्द्र कुमार, विकास कुमार, आलोक कश्यप, अमित राठी, राजीव सैनी, प्रदीप कुमार, धर्मेद्र सिंह, कमल राणा, शुभम सैनी, प्रधान मुमताज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed