{"_id":"5cd5bca6bdec2207114bf47e","slug":"101557511334-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीओ ने गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीओ ने गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को गन्ना सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अनुपस्थित मिले कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी करते हुए कहा कि यदि बिना सूचना के कोई अनुपस्थित पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी गन्ना सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम कुम्हारहेड़ा में चीनी मिल गांगनौली के कर्मचारी नव आकाश कुमार अनुपस्थित मिले जबकि सर्किल इंचार्ज राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक उपस्थित मिले। इसके बाद उन्हें नकुड़ में कर्मचारी अमित अनुपस्थित मिले। इससे नाराज होते हुए जिला गन्ना अधिकारी दोनों कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि यदि आगे उनके निरीक्षण में कोई कर्मचारी बिना किसी सूचना के कोई अनुपस्थित मिलता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम होसीपुर में चीनी मिल सरसावा के गन्ना सर्वेयर सर्किल इंचार्ज राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक संजय कुमार राय के साथ गन्ना सर्वे करते मिले, इस पर जिला गन्ना अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान गन्ना विकास निरीक्षक इंदरजीत यादव, डॉक्टर यशपाल सिंह और ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।