फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विद्युत निगम के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विद्युत निगम के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 01 Mar 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
सहारनपुर। कांशीराम आवासीय कालोनी की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया और विद्युत निगम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना था कि विद्युत निगम ने भारी भरकम बिल बकाया बताते हुए नोटिस भेज दिए हैं, जबकि उनके घरों में बिजली का इतना खर्च ही नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिलाओं ने दिल्ली रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। वहीं, शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने बताया कि विद्युत निगम की गड़बड़ी की वजह से किसी परिवार के यहां 80 हजार, तो किसी के यहां एक लाख रुपये बकाया बिल का नोटिस भेजा जा रहा है। कांशीराम आवासीय कालोनी में रहने वाले परिवार गरीब हैं, इतना बिल जमा करने में असमर्थ हैं। आरोप है कि विद्युत निगम द्वारा लगाए गए मीटर गलत यूनिट दर्शा रहे हैं। उनकी मांग है कि जांच कराकर विद्युत बिलों में संशोधन कराया जाए। इस दौरान ओमकली, पिंकी, शिमला, सुशीला, पूनम, चंद्रो, हमीदा, आरती, आसिया, मुन्नी देवी, रेशमा, रहमानी, मुसतरी, अनीता, नसरीन, मामो, विमला, शमा परवीन, बानो, नसीमा, कनीज फातमा, काजल, संगीता, महमूदी, सपना, नीतू और रानी आदि मौजूद रहीं। उधर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के महानगर अध्यक्ष इसरार चौधरी ने भी कहा कि कांशीराम आवासीय कालोनी के परिवारों को भेजे जा रहे विद्युत बिल गलत हैं। गरीब लोगों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed