फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सभी के कल्याण के योजनाएं चला रही सरकार: धर्म सिंह सैनी

सभी के कल्याण के योजनाएं चला रही सरकार: धर्म सिंह सैनी

Sun, 24 Feb 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
सभी के कल्याण के योजनाएं चला रही सरकार: धर्म सिंह सैनी
सहारनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में किसानों को जहां प्रमाणपत्र वितरित किए गए, वहीं गोरखपुर से बटन दबाकर प्रधानमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से योजना की दो हजार रुपये की पहली किश्त भी उनके खातों में हस्तांतरित की गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण भी सुनवाया गया।
विज्ञापन

रविवार को आईटीसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। राज्यमंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में समाज के प्रत्येक वर्ग की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनके हित में अनेक योजनाएं तैयार करा रहे हैं। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि किसान सम्मान योजना देश की प्रगति में सहयोग करने वाली है। उन्होंने कहा कि अब मत्स्य पालन और दूध उत्पादक किसानों के भी केसीसी कार्ड बनवाए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद के कुल 380366 में से 243980 किसानों का डाटा लॉक किया जा चुका है। जबकि 174161 किसानों का डाटा निदेशालय स्तर पर भेजा जा चुका है। 28 फरवरी तक सभी किसानों को लाभांवित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक राजीव गुंबर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्याम बहादुर सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक डीएस राजपूत, उप कृषि निदेशक राकेश बाबू, भूमि संरक्षण अधिकारी रामजतन मिश्र, जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा, बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र सिंह, यशवीर सैनी, हुकुम सिंह, भूपेंद्र मलिक, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विकास खंड पुंवारका में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 25 किसानों को प्रमाणपत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में विधायक मसूद अख्तर, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णा प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed