फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   11 फरवरी से लखनऊ में अनशन पर बैठेंगे जल निगम कर्मचारी

11 फरवरी से लखनऊ में अनशन पर बैठेंगे जल निगम कर्मचारी

Sat, 09 Feb 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
11 फरवरी से लखनऊ में अनशन पर बैठेंगे जल निगम कर्मचारी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। उप्र जल निगम समन्वय समिति ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन अनशन की घोषणा की है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारी नेताओं ने पेयजल योजनाओं पर कर्मचारियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में छुटमलपुर पेयजल योजना पर आयोजित बैठक में सहायक परियोजना अभियंता पवन कुमार ने कहा कि शासन के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय समिति द्वारा अभी तक अपनी संस्तुति प्रेषित नहीं की गई है। इसे लेकर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि दस फरवरी तक मांगों पर सकारात्मक आदेश नहीं होता तो 11 फरवरी से लखनऊ स्थित जल निगम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया जाएगा। समन्वय समिति के जिला सह प्रवक्ता अरविंद शर्मा ने कहा कि जल निगम को पूर्व की भांति शासकीय विभाग घोषित, सप्तम वेतनमान लागुूतथा छठे वेतनमान का एरियर आदि मांगों पर जल निगम प्रशासन कर्मचारियों को लगातार आश्वासन देता रहा है। परंतु इस बार केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। 13 फरवरी को जल निगम मुख्यालय लखनऊ से विधान सभा तक प्रदेश स्तरीय रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों से आंदोलन में भारी संख्या में भागेदारी का आह्वान किया गया। इस दौरान जल निगम मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष मजहर अब्बास, संजीव शर्मा, पप्पू, दशरथ सिंह, जसबीर सिंह, अशोक शर्मा, मदन, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed