फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मांगें नहीं मानी तो मिल की जमीन पर जुताई करेंगे किसान

मांगें नहीं मानी तो मिल की जमीन पर जुताई करेंगे किसान

Fri, 14 Dec 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
मांगें नहीं मानी तो मिल की जमीन पर जुताई करेंगे किसान
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। मिल चालू कराने की मांग को लेकर पिछले 54 दिन से लगातार धरना दे रहे किसानों ने बृहस्पतिवार को मिल का गेट खोल कर पूरे मिल परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 20 दिसंबर तक मिल का गेट प्रशासन नहीं खुलवाता तो वे मिल की जमीनों पर कब्जा करके उनकी जुताई करेंगे।
विज्ञापन

पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी यमुना खादर एवं घाड़ क्षेत्र की एक मात्र औद्योगिक इकाई शाकंभरी शुगर मिल टोडरपुर को चलाए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के गन्ना किसानों का 20 अक्टूबर से मिल गेट पर लगातार धरना जारी है। बृहस्पतिवार को धरनारत किसानों ने शाम चार बजे मिल गेट खोल सुरक्षा गार्डों को चेताया कि अब क्षेत्र का किसान आक्रोशित हो गया है। वह मिल की सुरक्षा को छोड़कर अपने घर चले जाएं। अब मिल की देखरेख किसान स्वयं करेंगे। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड ऑफिसर पुष्पेन्द्र को चेतावनी देते हुए कहा कि वे मिल अध्यक्ष मोहन शर्मा को अवगत करा दें कि 20 दिसंबर के बाद किसान पूरी मिल पर अपना कब्जा कर लेंगे। हाड़ कंपाने वाली सर्दी में किसान अब मिल के कार्यालयों में ही धरने पर बैठेंगे। किसान दर्शनलाल, ओमी पंवार, जायर चांद मियां, बिरमपाल काम्बोज, राजेश पंवार, जसबीर सैनी, पदमप्रकाश शर्मा, बलबीर सिंह, चौ.रामपाल सिंह, चौ.पवन सिंह, सुरेशपाल, चौ.रणबीर सिंह, मेघराज सैनी, खूबचंद सैनी, शिकलचंद, चमेल सिंह सैनी, श्याम पंवार, नारायण सिंह, गालिब, अरशद, बुद्धसिंह प्रधान, सुरेन्द्र, बिरमपाल काम्बोज, चौ.देवीसिंह हाजी मुकर्रम, आकिल आदि ने शाम करीब चार बजे मिल का मुख्य द्वार खुलवाकर मिल महाप्रबंधक के कार्यालय में घंटों बैठकर वार्ता की। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग दो माह से किसान धरने पर बैठा है। मिल के किसी भी अधिकारी ने आज तक उसकी सुध नहीं ली है। अब किसान शांतिपूर्ण धरने पर बैठने वाले नहीं हैं। 21 दिसंबर से मिल पर कब्जा कर खाली पड़ी जमीन पर किसान जुताई करेंगे।
विज्ञापन

-------------------------------------------
किसानों के प्रतिनिधिमंडल की 10 दिसंबर को ही डीएम से वार्ता कराई गई है इसमें 20 दिसंबर तक का समय मांगा गया है। तब तक किसान ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाएं -एसएन शर्मा उपजिलाधिकारी बेहट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed