फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फाइलेरिया रोग खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कसी

फाइलेरिया रोग खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कसी

Tue, 13 Nov 2018 12:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 13 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
फाइलेरिया रोग खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कसी
फाइलेरिया
सहारनपुर। राष्ट्रीय वेक्टर रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार ने देश को फाइलेरिया रोग (हाथी पांव) से मुक्त करने के लिए 2020 का लक्ष्य रखा है। सहारनपुर में फाइलेरिया के मरीजों की खोज के लिए सहारनपुर मिनी टास्क कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत पब्लिक स्कूलों में पढ़ने वाले 14 वर्ष तक के बच्चों का एंटीजेनिमिया टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को एसबीडी जिला अस्पताल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने कहा कि लिमफैटिक फाइलेरियासिस के प्रति नॉन इनडेमिक 19 जनपदों में फाइलेरिया रोग की इनडोमिसिटी के सत्यापन के लिए मिनी टास्क कार्यक्रम चलाया जाएगा। सहारनपुर में भी यह कार्यक्रम चलेगा। मिनी टास्क कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के कुल 30 पब्लिक, प्राइवेट एवं धार्मिक शिक्षण संस्थानों के कक्षा चार से आठ तक के तथा नौ से 14 वर्ष की आयु के बच्चों का एंटीजेनिमिया टेस्ट किया जाएगा। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विक्रम सिंह पुंडीर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय यादव, जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर शिवांका गौड़ आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


मच्छर के काटने से फैलता है फाइलेरिया रोग
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवांका गौड़ ने बताया कि फाइलेरिया रोग मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर फ्लूलेक्स एवं मैनसोनाइडिस प्रजाति के होते हैं, जिसमें मच्छर एक धागे समान परजीवी को हमारे शरीर में छोड़ता है। इस रोग का संक्रमण सामान्यतया बचपन में ही होता है। यद्यपि यह बीमारी वर्षों बाद सामने आती है। इस रोग में टांगों, हाथों, अंडकोश एवं शरीर के अन्य भागों में अत्यधिक सूजन होने लगती है। मगर बाद में यह सूजन स्थायी और लाइलाज हो जाती है। हाथी पांव खानदानी रोग नहीं है। अन्य रोगों की तरह फाइलेरिया (हाथी पांव) रोग की रोकथाम की जा सकती है तथा इसका उपचार संभव है। सहारनपुर में अभी तक कोई फाइलेरिया (हाथी पांव) से ग्रसित कोई रोगी नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइलेरिया रोग के मुख्य लक्षण
फाइलेरिया रोग के मुख्य लक्षण बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, उल्टी आना, चक्कर आना, चकत्ते एवं खुजली का होना आदि हैं। इन लक्षणों के होने पर तुरंत अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क करें। साथ ही इस बीमारी से बचने के लिए घरों के आसपास गंदगी व कूड़ा इकट्ठा न होने दें। नालियों और गड्ढों में पानी जमा न होने दें। मच्छरों से बचने के सभी उपाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed