{"_id":"5be9ce82bdec22699f12737b","slug":"101542049410-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक खाई में गिरी, दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक खाई में गिरी, दंपति घायल
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दंपति घायल
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर डाट मंदिर से पूर्व नवनिर्मित टनल के सामने एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे बाइक सवार दंपति घायल हो गया जबकि पांच साल का बच्चा सकुशल बच गया। घटना के बाद हाईवे से गुजर रहे यात्रियों ने दंपति को बाहर निकालकर उपचार के लिये देहरादून के दून अस्पताल भिजवाया।
घटना रविवार देर शाम की है। थाना पुलिस के मुताबिक देहरादून के क्लेमेनटाउन निवासी अनिल अपनी पत्नी मोनी और पांच वर्षीय बच्चे के साथ मोहंड से देहरादून की ओर जा रहा था। रास्ते में टनल के सामने उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 15 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अनिल और मोनी घायल हो गए। गनीमत रही कि बच्चे को ज्यादा चोटें नहीं आईं।
हाईवे से गुजर रहे यात्रियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे सहित दंपति को खाई से बाहर निकाला। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंची। लेकिन तब तक सभी को उपचार के लिए देहरादून के दून अस्पताल भिजवा दिया गया था।