फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सड़कों पर पार्किंग बन रही जाम का कारण

सड़कों पर पार्किंग बन रही जाम का कारण

Tue, 13 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर पार्किंग बन रही जाम का कारण
सहारनपुर। शहर का जाम लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। लोगों का दोपहर में घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। शहर की सड़कों के लिए पार्किंग की जगह न होना ही मुसीबत बन गया है। पार्किंग की जगह न होते हुए भी पार्किंग कराया जाना ही जाम का कारण बना है। सोमवार को भी सड़क पर जाम लगा रहा और लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

सहारनपुर की माल रोड मानी जाने वाली कोर्ट रोड ही जाम में फंस चुकी है। शहर की सबसे चौड़ी सड़क होने के बावजूद हर दिन इस रोड पर जाम लगने लगा है। सोमवार को भी कचहरी और बैंकों में भीड़ बढ़ी और भारी वाहनों का आवागमन हुआ तो ट्रैफिक जाम हो गया। जाम लगा तो पुलिस कर्मियों ने सड़क पर खड़े किए वाहनों को हटवाना शुरू किया और सड़क को खाली कराया। इसी कोर्ट रोड पर दो जगह पर नगर निगम की ओर से ठेका भी छोड़ा गया है। जिससे वाहन सड़क तक खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-- सड़क पर निकलने के लिए भी जगह नहीं
कोर्ट रोड स्थित बैंकिंग कार्य के लिए पहुंचे आवास विकास निवासी शिव कुमार का कहना है दो साल पहले तक कोर्ट रोड पर कभी जाम की स्थिति नहीं हुई। लेकिन अब तो कोर्ट रोड पर रोजाना ही जाम लग रहा है। सड़क पर ही कार, मोटरसाइकिलें तथा अन्य वाहन खड़े किए जा रहे हैं। जिससे दुपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी पर जाम में फंसे पेपर मिल रोड निवासी अंबर कहते हैं कि जब सड़कों को ही पार्किंग बना दिया तो जाम लगेगा ही। यहां कचहरी तिराहे पर एवं एक बैंक के सामने हो रही पार्किंग से और भी समस्या बढ़ गई है। इस रोड पर अन्य कहीं जाम नहीं लगता। कोर्ट रोड पुल पर लगे जाम खुलने का इंतजार कर रहे वासिल कहते हैं कि इतनी चौड़ी सड़क होते हुए भी यहां ट्रैफिक की कोई व्यवस्था नहीं है। किसी दुकान से सामान खरीदना पड़े तो किसी गल में ले जाकर वाहन पार्किंग करनी पड़ रही है।
- स्मार्ट सिटी के तहत है शहर को जाम मुक्त करने की योजना
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि शहर को जाम की समस्या से शीघ्र ही मुक्ति मिल जाएगी। स्मार्ट सिटी योजना में सभी जगह निर्धारित हैं। पार्किंग और फुटपाथ के लिए भी जगह है। इस पर तेजी से कार्य चल रहा है।
-- मामला जानकारी में है
एसपी यातायात विनीत भटनागर का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। इस बाबत उन्होंने उच्चाधिकारियों, नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया है। इसको लेकर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।

-- कई प्रस्ताव डीएम को भेजे गए हैं
एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल का कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था ठीक कराने के लिए कई प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को दिए गए हैं। जिनमें फुटपाथ, फुट ओवरब्रिज, पार्किंग एवं भारी वाहनों के आवागमन के मामले शामिल हैं। जिलाधिकारी के साथ अन्य विभागों की बैठक कर इन पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed