फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अमृतसर ट्रेन हादसे के चलते दूसरे दिन भी नहीं चलीं कई ट्रेनें

अमृतसर ट्रेन हादसे के चलते दूसरे दिन भी नहीं चलीं कई ट्रेनें

Mon, 22 Oct 2018 12:19 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर ट्रेन हादसे के चलते दूसरे दिन भी नहीं चलीं कई ट्रेनें
अमृतसर ट्रेन हादसे के चलते नहीं चलीं कई ट्रेनें
विज्ञापन

सहारनपुर। अमृतसर ट्रेन हादसा और अंबाला-सहारनपुर के बीच ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रविवार को भी कैंसिल रहीं। जनशताब्दी एक्सप्रेस रविवार को भी नहीं चली। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार को अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे के बाद से ही ट्रेनों की यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। इसके अलावा रविवार को अंबाला डिवीजन के चार रेलमार्गों पर ब्लॉक भी रहा। जिससे कई ट्रेनें नहीं चलीं। सहारनपुर होकर जाने वाली 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस लगातार दूसरे दिन भी नहीं चली । अंबाला कैंट-सहारनपुर लाइन पर दोपहर 12.05 से शाम 4.05 बजे ब्लाक रहा। इसके अलावा अंबाला कैंट स्टेशन पर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक, लुधियाना-अंबाला लाइन पर सुबह 11.10 से शाम 3.10 बजे तक और अंबाला-कालका लाइन पर सुबह 11.15 बजे से अपराह्न 2.15 बजे तक ब्लॉक रहा। जिससे ट्रेन नंबर 64502 अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर कैंसिल रही। 64513 सहारनपुर-नागलडैम पैसेंजर सहारनपुर-अंबाला कैंट के बीच रद्द रही। वहीं कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा जो ट्रेनें अमृतसर हादसे से कैंसिल हुई, उनमें 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस शामिल है। गाड़ी संख्या 15209 सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस अंबाला कैंट तक ही चली। 15212 अमृतसर-दरभंगा अंबाला कैंट में कैंसिल रही। गाड़ी संख्या 15210 अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस 22 अक्तूबर को भी कैंसिल रहेगी। इसके अलावा जिन ट्रेनों का रूट बदला उनमें 22424 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस, 12904 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस और 18102 जम्मू-टाटानगर एक्सप्रेस शामिल है। इससे यात्रियों को काफी मुसीबत झेलनी पड़ी। यात्री रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। बाद में कैंसिल की घोषणा होने के बाद यात्रियों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed