{"_id":"5bc78587bdec2269685afc56","slug":"101539802503-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण का कोई भी योद्धा अंगद का पैर नहीं हिला सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण का कोई भी योद्धा अंगद का पैर नहीं हिला सका
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह/रामपुर मनिहारान/बड़गांव/छुटमलपुर (सहारनपुर)। जिले के देहात में चल रही प्रभु श्रीरामजी की लीलाओं के मंचन के दौरान रावण अंगद संवाद और लक्ष्मण शक्ति लीला का शानदार मंचन किया गया। श्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
गंगोह के शिवचौक स्थित पुरातन श्रीरामलीला रंगमंच पर लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवरेस्ट इंडस्ट्रीज के जोनल हेड केवी सुब्रहमण्यम और रीजनल मैनेजर दिनेश कुमार ने पूजन कर किया। प्रभु श्रीराम की वानर सेना द्वारा लंका पर चढ़ाई के लिए पुल का निर्माण किया गया। उधर, रावण को उसके भाई विभीषण ने जब समझाने का प्रयास किया तो रावण ने उसे लात मारकर भगा दिया। वह प्रभु श्रीराम की शरण में आ गया। इसके बाद दूत बनाकर अंगद को रावण के दरबार में भेजा गया। जहां रावण द्वारा उपहास उड़ाने पर अंगद ने अपना पैर धरती पर जमा दिया और कहा कि अगर किसी ने उसका पैर हिला दिया तो प्रभु श्रीराम वापस लौट जाएंगे। तमाम योद्धाओं ने उसके पैर को हटाना चाहा पर नाकाम रहे। रावण जब स्वयं उसके पैर को हटाने के लिए झुका तो उसने रावण को प्रभु श्रीराम के चरणों में झुकने की सलाह दी। अंगद प्रियांशु गर्ग, रावण नीरज पाहुजा, मेघनाद राहुल राज अंगारा सहित सभी कलाकारों ने बेेहद प्रभावशाली अभिनय किया। इस मौके पर नितिन गोयल, मयंक कश्यप, प्रवेश बजाज, नीरज पाहुजा, नवीन मिक्का, कुमार फौजी, राहुल राज अंगारा अनिल तायल सहित तीस कलाकारों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया। श्रीरामलीला महोत्सव मंडल संयोजक रघुनंदन गोयल और संचालन कर रहे मनोज गोयल ने आभार जताया। उधर हिंदू सभा सराय के तत्वावधान में सराय में चल रही श्रीरमलीला के दौरान लक्ष्मण शक्ति लीला दिखाई गई। मेघनाद के शक्ति प्रहार करने से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं।
रामपुर मनिहारान में सीता हरण और समझाने पर रावण द्वारा विभीषण को लंका से निकालने का भावपूर्ण मंचन किया गया। लीला के मंचन में संदीप पंवार, धर्मेन्द्र कुमार, तिलक राज गुलाहटी, रामकिशन सैनी, विनीत पंवार, प्रमोद कौशिक, सुशील प्रधान, डा. अनुज सैनी रहे। बड़गांव में मानव क्लब कल्याण समिति के तत्वावधान में मंगलवार की रात्रि कस्बे के शिव मंदिर में आयोजित श्री रामलीला के बारहवें दिन लक्ष्मण मूर्छा संवाद के मंचन का आयोजन किया गया। मंचन का शुभारंभ शिवकुमार राणा ने फीता काटकर किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह राणा, मुकेश कुमार, नाथीसिंह, बिजेन्द्र सिंह, यशपाल सिंह, टीनू शर्मा, धर्मपाल सिंह, शिवकुमार शर्मा रहे। छुटमलपुर में रामलीला के मंच पर बीती रात रावण दरबार, विभीषण शरणागत, रावण-अंगद दरबार की लीलाओं का मंचन किया गया। आयोजन में तिलकराज सैनी, सुरेश गुप्ता, मंजू सैनी, नीरज सैनी, धर्मपाल सैनी, नीरज गोयल आदि शामिल रहे।