फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शाकंभरी में शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ

शाकंभरी में शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ

Wed, 10 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
शाकंभरी में शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ
शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में बुधवार को प्रथम नवरात्र से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ मंगलवार को पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इसके बाद उनके द्वारा आदि शक्ति मां जगदंबा के पावन चरणों में हाजिरी लगाई गई। मां के दर्शनों के बाद उन्होंने जिला पंचायत के गेस्ट हाउस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के विकास एवं सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा एवं कायाकल्प को लेकर सरकार कार्य योजना तैयार कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष तस्लीम बानो ने कहा, कि शाकंभरी देवी धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल है, जिससे पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहचान देशभर में है। करोड़ों लोगों की आस्था के इस केंद्र में श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं को लेकर जिला पंचायत द्वारा की गई व्यवस्थाओं में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी गई है। मां के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी मुस्तैदी के साथ मेले में ड्यूटी करते हैँ। पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर एसडीएम शिवनारायण शर्मा, तहसीलदार सुधीर कुमार, मेला इंचार्ज राजपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य मुल्कीराज सैनी, सहकारी गन्ना विकास समिति बेहट के चेयरमैन सुधीर राणा, जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डॉ. सुमनलता, शाकंभरी पुलिस चौकी इंचार्ज निर्मल शर्मा, अखिलेश्वर त्रिपाठी, संजय ठेकेदार, भूप सिंह, हुकुम सिंह, परमाल सिंह, जीत सिंह चौहान, अमित मंगल, राजबीर, महिपाल सिंह, तेजपाल कानूनगो आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed