फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विधायक की मौजूदगी में बसपा छोड़ भाजपा का दामन थामा

विधायक की मौजूदगी में बसपा छोड़ भाजपा का दामन थामा

Sat, 29 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
विधायक की मौजूदगी में बसपा छोड़ भाजपा का दामन थामा
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। रामपुर मनिहारान विधान सभा सीट से भाजपा विधायक देवेन्द्र निम के नेतृत्व में गांव पहांसू में एक सौ से अधिक बसपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि मिशन 2019 में एक बार फिर से मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।पंहासू के आयोजित एक बैठक में भाजपा विधायक देवेन्द्र निम व अपना दल के जिलाध्यक्ष चौधरी राजकुमार के नेतृत्व में एक सौ से अधिक बसपा कार्यकर्ताओं ने बसपा को अलविदा करते हुए भाजपा के शामिल होने की घोषणा कर बसपा का बड़ा झटका दिया है। देवेन्द्र निम ने कहा कि दलितों एवं अन्य सभी समाज के लोगों को भाजपा बराबर का सम्मान देने का काम करती है। मिशन 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ वह सत्ता में आएगी। बसपा को छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले मांगेराम, कंवरपाल, फूल सिंह, कश्मीरा, नीटू, नरेन्द्र, रजनीश, अंकित, छोटू, सतनाम, श्यामकुमार, डा. समय सिंह, राजपाल, चरण सिंह, रोशनलाल, बंशीलाल, सुशील, संदीप, चमन सिंह, कर्ण सिंह, सोमपाल आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed