{"_id":"5ba29904867a557ff306d581","slug":"101537382660-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर से सता दिलाएंगे मुस्लिम: खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर से सता दिलाएंगे मुस्लिम: खान
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में देश का मुसलमान पूरी ताकत के साथ भाजपा के साथ खड़ा होकर फिर से उसे सत्ता दिलाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों का हित केवल भाजपा में ही सुरक्षित है।
खुजनावर गांव में जिला मंत्री राव मो. कुर्बान के निवास पर आयोजित बैठक में अल्पसंख्यक मोरचे के पश्चिमी यूपी प्रभारी रिजवान खान ने कहा कि भाजपा सरकार जाति वर्ग और धर्म के भेद के बिना चहुंमुखी विकास में जुटी है। जो लोग भाजपा को उखाड़ फेंकने की बातें कर रहे हैं, उनकी अपनी कोई जमीनी औकात नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन स्वीकार्यता निरंतर बढ़ रही है। इससे विपक्षी दल बौखला गए हैं। जो साथ खड़े होना भी पसंद नहीं करते थे वे साथ होने का नाटक कर रहे हैं। जनता 2019 में ऐसे दलों का सुपड़ा साफ कर देगी। जिला अध्यक्ष गयूर आलम ने कहा कि मोरचा कार्यकर्ता मुस्लिमों के बीच जाकर उन्हें बताने का काम करें कि भाजपा की सरकारें उनके समुदाय के लिए क्या क्या कर रही है। जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद आलम ने कहा कि मुसलमान किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है। वह बसपा, सपा, कांग्रेस और अन्य दलों की हकीकत जान चुका है।
बैठक में रियाज अहमद, आजम कुरैशी, अहसान, साजिद, इकबाल प्रमुख, राव तस्लीम, राव शमशाद, हाफिज मकसूद, साजिद उर्फ कल्लन, इकराम, रईस, रिजवान, गुलशान, शौकीन, शाबान आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे। अध्यक्षता राव सबदर और संचालन राव कुर्बान ने किया।