{"_id":"5b9ab3f1867a557ff9674204","slug":"101536865265-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में संक्रामक रोगों का प्रकोप,, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में संक्रामक रोगों का प्रकोप,, दो की मौत
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। गांव बिलासपुर में संक्रामक रोगों ने लोगों को अपनी चपेट में लिया हुआ है। नतीजा यह है कि पिछले चार दिन में दो लोग अपनी जान गवा चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। बीमारी का कारण गांव में लगी पानी की टंकी से निकल रहे दूषित पानी माना जा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बनी जल निगम की टंकी से कीड़े युक्त दूषित पानी आ रहा है। लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। दूषित पेयजल के कारण गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण उल्टी, दस्त जैसे संक्रामक रोगों की चपेट में है। उल्टी-दस्तों के चलते बीते तीन दिन में मेहर चंद पुत्र छोटा और विपिन पुत्र प्रीतम की मौत हो चुकी है। आशीष शर्मा पुत्र रामनिवास देहरादून में भर्ती है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा सतीश, आशिक, अंकित, मुकेश, ईश्वर पाल, सचिन, हरिया, सहसबान, रामकुमार, योगेश, सुरेश, मनीष, मुनिया, रेखा, सुरेशो, सरोज, रोशनी सहित कई दर्जन बच्चे एवं बड़े उल्टी दस्तों की चपेट में हैं। प्रदीप तोमर, मनोज गर्ग, ओमसिंह, विमल शर्मा, सेठपाल, दिलेर आदि ने बताया कि वह मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके हैं। मगर कोई कार्यवाही नही हो पायी है। ग्राम प्रधान अरविंद चौधरी ने बताया कि दूषित पानी की शिकायत वह भी कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं। सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी ने बताया की मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जल्द ही गांव में टीम भेजी जाएगी।
गंगोह के गांव बिलासपुर में बीमारी के फैलने की मुझे जानकारी नहीं है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी से बात की जाएगी। शुक्रवार को ही गांव में टीम भेजकर बीमारी की वजह का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।