{"_id":"5b9573bd867a55019f2c81a5","slug":"101536521149-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षक सम्मानित
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से संयुक्त रूप से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एक होटल सभागार में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान ने सोसायटी की स्थापना से लेकर अब तक के कार्यों को बताया। साथ ही स्कूलों में शिक्षकों को अपमानित करने और उन पर हमलों की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। महासचिव सुधीर जोशी ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। समारोह में बबीता मलिक, सीमा सिंह, वाईके गुप्ता, रश्मि टैरेंस, सुरेखा सिंह, लीना दुआ, दिव्य जैन, सुनीता चौधरी, डॉ. सुशील पुंडीर, अनिल शर्मा, एनके शर्मा, फादर थारसिस आदि मौजूद रहे। सफल संचालन संदीप शर्मा ने किया।
शिक्षक दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित
फोटो समाचार
सहारनपुर। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार की देर शाम सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल में चिंतन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष श्यामनंदन, डॉ. पवन शर्मा, लाजकृष्ण गांधी, यशपाल भाटिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. अमिता अग्रवाल ने शिक्षा के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर अपनी बात रखी। वीरेंद्र कुमार ने शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पर विस्तार से अपनी बात रखी। हरीश आर्या, रुचिंद्रा मेहता, डॉ. पूरण चंद शर्मा, डॉ. दीपाली गुप्ता, डा. हरवीर सिंह, डॉ. एससी बंसल, ऋषिपाल, मंजू जैन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विधायक देवेंद्र निम, विधायक कुंवर ब्रिजेश, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, त्रिलोकचंद गुप्ता, शिव कुमार सराफ आदि मौजूद रहे।