फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाढ़ का खतरा बढ़ा, मुनादी कराकर किया लोगों को सतर्क

बाढ़ का खतरा बढ़ा, मुनादी कराकर किया लोगों को सतर्क

Sun, 29 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ का खतरा बढ़ा, मुनादी कराकर किया लोगों को सतर्क
बाढ़ का खतरा बढ़ा, मुनादी कराकर सतर्क किया
विज्ञापन

बेहट। पहाड़ी एवं मैदानी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से यमुना नदी एवं शिवालिक पहाडिय़ों से निकलने वाली नदियां पूरे उफान पर है। यमुना का जलस्तर चार लाख क्यूसेक को पार कर गया था। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए तटवर्ती गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को चौकसी बरतने के लिए निर्देश दिए गए है। उधर, बरसाती नदियों में तीसरे दिन भी बाढ़ जैसे हालात बने है। नदियों से घिरे गांवों डेढ़ दर्जन अधिक गांवों का संपर्क तीसरे दिन भी तहसील कटारहा।
यमुना नदी में शनिवार की सुबह छह बजे हथनीकुंड़ बैराज से 1 लाख 56 हजार 528 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। दोपहर 12 बजे बैराज पर जलस्तर 3 लाख 56 हजार 717 रिकार्ड किया गया। इसके बाद जलस्तर बढक़र चार लाख 80 हजार 857 क्यूसेक दर्ज किया गया। बैराज से मिली जानकारी के अनुसार अभी जलस्तर और बढ़ सकता है। यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से तटवर्ती गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडऱाने लगा है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। लेखपालों की टीम बनाकर यमुना तटवर्ती गांवों में भेजी गई है।
विज्ञापन

----------------
यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती गांवों के लोगों को हलका लेखपालों के माध्यम से अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को भी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए है। हालात पर पूरी बनजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर कुमार, तहसीलदार बेहट
-----------------
यमुना नदी में जलस्तर की स्थिति
समय जलस्तर (क्यूसेक में)
सुबह 6 बजे 1 लाख 65 हजार 528
7 बजे 1 लाख 80 हजार 254
8 बजे 1 लाख 93 हजार 607
9 बजे 2 लाख 11 हजार 874
11 बजे 3 लाख 11 हजार 190
दोपहर 12 बजे 3 लाख 56 हजार 717
1 बजे 4 लाख 24 हजार 763
2 बजे 4 लाख 80 हजार 857
----------
बारिश की स्थिति
पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश)
49.06 मिमी
हथनीकुंड़ बैराज
44 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed