फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना में लगेंगे 70 हेक्टेयर बाग

मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना में लगेंगे 70 हेक्टेयर बाग

Fri, 27 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना में लगेंगे 70 हेक्टेयर बाग
मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना में लगेंगे 70 हेक्टेयर बाग
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना के तहत 70 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बाग लगाए जाएंगे। इसमें लीची, आम, अमरूद, आडू और नींबू शामिल हैं। इसमें किसानों को न सिर्फ पौधे निशुल्क दिए जाएंगे बल्कि मनरेगा के तहत एक वर्ष तक लाभार्थी के खाते में मजदूरी भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना के तहत जनपद में 70 हेक्टेयर रकबे में बाग लगाने का लक्ष्य है। इसमें 20 हेक्टेयर आम, 30 हेक्टेयर अमरूद, 10 हेक्टेयर लीची और पांच पांच हेक्टेयर में नीबू और आडू लगाया जाना है। एससी, एसटी, पट्टा धारक, सामान्य वर्ग के लघु एवं सीमांत किसान, प्रधानमंत्री इंदिरा आवास योजना के लाभार्थी इस योजना के पात्र होंगे। इसमें किसानों को निशुल्क पौधे उद्यान विभाग की ओर से उपलब्ध कराने के साथ ही तमाम तकनीकी जानकारी दी जाएगी। इस योजना में लगाए गए बागों में एक वर्ष तक सिंचाई, निराई गुड़ाई से लेकर अन्य कार्यों तक के लिए किसान को मनरेगा योजना के तहत मजदूरी भी प्रदान की जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना में 70 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बाग लगाने का लक्ष्य है। इसमें बागवान को पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे और तमाम तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed