{"_id":"5b4b9d904f1c1b466d8b4e6c","slug":"101531682192-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस पोर्टल पर भेजी शिकायत का निस्तारण न होने से सीएम को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस पोर्टल पर भेजी शिकायत का निस्तारण न होने से सीएम को भेजा पत्र
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत का निस्तारण न होने पर सीएम को भेजा पत्र
देवबंद। केंदुकी गांव निवासी राकेश त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में बताया कि उसने बीते दिन आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायती पत्र भेजा था। जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों में धांधली, एलईडी लाइटों की खरीद में भारी घोटाला और निर्माण कार्यों में अनियमितता बरते जाने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई थी।
राकेश के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मामले की जांच डीएम सहारनपुर को सौंपी गई थी। डीएम के आदेश पर खंड विकास अधिकारी देवबंद मामले की जांच कर रहे थे। आरोप है कि जांच अधिकारी द्वारा बिना गांव में पहुंचे ही फर्जी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को अवगत कराया कि राकेश नाम का कोई भी व्यक्ति गांव में नहीं रहता है। जबकि जांच अधिकारी ने उनसे कोई संपर्क भी नहीं किया है। एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि राकेश त्यागी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है।
--------
मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी अधिकारी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आईजीआरएस की शिकायतों का गंभीरता के साथ निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
-एके पांडेय, डीएम सहारनपुर।