{"_id":"5b2955144f1c1b8c278b6b73","slug":"101529435412-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस हजार में मनोज के बदले परीक्षा देने पहुंचा था मुन्ना भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस हजार में मनोज के बदले परीक्षा देने पहुंचा था मुन्ना भाई
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार को पकड़ा गया मुन्ना भाई राहुल मात्र बीस हजार रुपये में दूसरे परीक्षार्थी के बदले में परीक्षा देने पहुंचा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने फर्जीवाड़े का सारा राज उगल दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे जेल भेज दिया।
खालापार के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बुलंदशहर निवासी परीक्षार्थी मनोज के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे मुन्नाभाई राहुल निवासी रायपुर बिहार को बायो मैट्रिक हाजिरी के दौरान पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मात्र बीस हजार रुपये के लालच में परीक्षा देने का ठेका लिया था। राहुल ने बताया कि वह दिल्ली के जिया सराय में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहा है। वहीं पर बुलंदशहर निवासी नरेंद्र भी रहता है। जिससे उसकी मित्रता हो गई। उसके कहने पर ही मनोज की जगह पर वह परीक्षा देने के लिए तैयार हुआ था। उसने मनोज की जगह परीक्षा देने के बदले बीस हजार रुपये तय हुए थे। उसे बायो मैट्रिक हाजिरी से पकड़े जाने का अंदेशा नहीं था। हालांकि पुलिस पूछताछ में अभी तक उसके साल्वर गिरोह से जुड़े होने के बारे में कोई तथ्य नहीं मिल सके हैं। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल को धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। उसके किसी गिरोह से संबंधों के बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।