{"_id":"5b19831f4f1c1b644d8b560c","slug":"101528398623-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा मंगल गिरी की समाधि लेने की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा मंगल गिरी की समाधि लेने की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। हिंडन, कृष्णा व काली नदी को प्रदूषण मुक्त कराने को लेकर अनशन पर बैठे जूना अखाडे़ हरिद्वार के बाबा मंगल गिरी द्वारा प्रशासन को 20 दिनों के बाद समाधि लेने की चेतावनी के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आ गया है। एसडीएम कार्यालय द्वारा सात संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजकर इस समस्या के समाधान और बाबा मंगल गिरी का अनशन समाप्त कराने के निर्देश दिए हैं।
7 जून को एसडीएम रामपुर द्वारा हिंडन नदी में गिरने वाले गंदे पानी द्वारा हो रहे प्रदूषण के संबंध में अधिशासी अभियंता द्वितीय उच्च खंड पूर्वी यमुना नहर सिंचाई विभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहारनपुर, उप महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा कि बाबा मंगल गिरी जूना अखाड़ा हरिद्वार द्वारा मुख्यमंत्री से संबोधित एक ज्ञापन छह जून को रामपुर तहसील प्रशासन को दिया गया। इसमें लिखा है वर्ष 2006 से पवित्र पावनी नदियां हिंडन, कृष्णा, काली नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए बाबा मंगलगिरी शासन से गुहार लगा रहे हैं।
इन नदियों में सहारनपुर नगर निगम का गंदा पानी, स्टार पेपर मिल, नानौता शुगर मिल, मधुसूदन घी फैक्ट्री से गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी किनारे बसे गांव भंनेड़ा खेमचंद, शिमलाना, महेशपुर, चिराऊ, भगवानपुर आदि गांव में कैंसर, दमा आदि गंभीर बीमारियां पैदा हो रही है जिसको लेकर बाबा मंगलगिरी ने वर्ष 2012 व 2014 में भी अनशन किया था जिसे आश्वासन देकर बाद समाप्त कर दिया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज बाबा मंगलगिरी शिवमंदिर महेशपुर में पांच दिवसीय भूख हड़ताल पर है। एसडीएम ने पत्र में सभी विभागों को संबंधित बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्या के निस्तारण व योजना को स्थिति से अवगत कराते हुए बाबा मंगल गिरी का अनशन समाप्त करने बात कही है।
विज्ञापन
पत्र में तहसील रामपुर से जुडे़ खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय देवबंद, अधीक्षक सीएचसी रामपुर व थाना बड़गांव पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।