फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सुबह बादल और दिनभर चिलचिलाती धूप

सुबह बादल और दिनभर चिलचिलाती धूप

Sun, 03 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सुबह बादल और दिनभर चिलचिलाती धूप
सहारनपुर। सुबह के समय आसमान घने बादलों से घिरा रहा, मगर दोपहर में चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि तापमान अधिक नहीं था, मगर हवा के लू में बदल जाने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

दो दिन पहले शुक्रवार की शाम सहारनपुर में आंधी के साथ बारिश भी हुई थी, जिसकी वजह से मौसम खुशगवार रहा था। बारिश का असर मौसम में रविवार तक रहा। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आया है। बता दें कि शुक्रवार से पहले अधिकतम तापमान 43 और 44 डिग्री तक चल रहा था। मगर पिछले दो दिन से तापमान में गिरावट है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा, मगर दोपहर में चिलचिलाती धूप ने लोगों को पसीने-पसीने रखा। पसीने की दूसरी वजह मौसम में उमस होना भी रहा। अधिकतम तापमान में बेशक गिरावट हो, मगर न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसकी वजह से भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed