{"_id":"5b03199b4f1c1be9408b6f50","slug":"101526929819-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
Updated Tue, 22 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। सोमवार दोपहर बाद दून हाईवे पर खनन सामग्री से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भिजवाया।
हादसा फतेहपुर थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर भटपुरा की तरफ तीन बजे हुआ। देहरादून की तरफ से आ रहे खनन से भरे ट्रक ने छुटमलपुर की तरफ से जा रहे बाइक सवार 25 वर्षीय मोनिस पुत्र इरशाद निवासी पेवड़ा थाना कंकरोली मुजफ्फरनगर को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर भाग निकला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम के लिए भेजा। जबकि ट्रक को कब्जे में ले कर थाने आ गई। एसओ भानू प्रताप ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।