{"_id":"5af9da7c4f1c1be2408b54c3","slug":"101526323836-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्राम गृह से टकराई ट्रैक्टर ट्राली, किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्राम गृह से टकराई ट्रैक्टर ट्राली, किसान घायल
Updated Tue, 15 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्राम गृह से टकराई ट्रैक्टर ट्राली, किसान घायल
नानौता (सहारनपुर)। चीनी मिल में किसानों के लिए बने विश्रामगृह में गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से वहां आराम कर रहा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित के पिता ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नानौता स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे गांव सोना अर्जुनपुर के किसान बिंदर भीड़ के चलते नंबर आने तक आराम करने के लिए मिल की टीनशेड से बने किसान विश्राम गृह में बैठा था। इसी दौरान गांव गुडंब निवासी एक किसान गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वहां पर पहुंचा। अचानक उसकी ट्राली अनियंत्रित होकर टीनशेड से टकरा गई। पूरा टीनशेड टूटकर किसान के ऊपर गिर गया। इसमें दबकर किसान बिंदर घायल हो गया। वहां मौजूद अन्य किसान घायल को नानौता सीएचसी पर लेकर पहुंचे। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल किसान के पिता यशपाल ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।