फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता

Fri, 11 May 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता
सहारनपुर। मिस्टर सहारनपुर ओपन बॉडी बिल्डिंग एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता 13 मई को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसमें सहारनपुर के साथ ही देश के अन्य राज्यों के भी बॉडी बिल्डर और मॉडल हिस्सा लेंगे। जिनमें महिलाओं के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस संघ के अध्यक्ष अभिनव डंग और महासचिव मुराद अली ने बताया कि उन्होंने पहले बॉडी बिल्डिंग एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया था, जिसे अब मिस्टर सहारनपुर बॉडी बिल्डिंग एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता का नाम दिया गया है। गुरप्रीत गिल और सुमित सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में सहारनपुर के साथ ही अन्य प्रदेशों के भी बॉडी बिल्डर शामिल होंगे। प्रतियोगिता शाम छह बजे से शुरू होगी। प्रतिभागियों को अपराह्न तीन बजे स्टेडियम पहुंचकर अपना भार कराना होगा। सबसे पहले मिस्टर एंड मिस सहारनपुर मॉडलिंग प्रतियोगिता होगी। इसके बाद विमेंस फिटनेस मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसके बाद मैन्स फिटनेस मॉडलिंग प्रतियोगिता होगी। अंत में सात भार वर्गों में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed