{"_id":"5ad8dd794f1c1ba6018b5879","slug":"101524161913-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी विधायक संजय पाटिल का बयान चुनाव में लाभ उठाने वाला: उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी विधायक संजय पाटिल का बयान चुनाव में लाभ उठाने वाला: उलमा
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। कर्नाटक से बीजेपी विधायक संजय पाटिल के विवादित बयान पर देवबंदी उलमा का कहना है कि इस तरह के बयान चुनाव में लाभ उठाने के लिए दिए जा रहे हैं। चुनाव आयोग को ऐसे बयानों को संज्ञान लेना चाहिए।
कर्नाटक के बेलागावी से बीजेपी विधायक संजय पाटिल ने चुनावी जनसभा में कहा कि जिन्हें बाबरी मस्जिद और टीपू जयंती चाहिए वो कांग्रेस को वोट दो और जिनको राम मंदिर और शिवाजी महाराज जयंती चाहिए उन्हें बीजेपी को वोट देना चाहिए। विधायक संजय पाटिल के विवादित बयान पर तंजीम उलमा-ए-हिंद के प्रदेशाध्यक्ष व अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी ने कहा कि इस तरह के बयान चुनाव में लाभ उठाने के लिए दिए जा रहे हैं। इससे पहले भी बहुत से नेता इस प्रकार के बयान देते रहे हैं, लेकिन अफसोस की बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी बयानों के जरिए देश में नफरत का माहौल बनाने वाले अपने नेताओं के ऊपर कार्रवाई करने के बजाए उनका बचाव करती नजर आती है। मौलाना वाजदी ने कहा कि बीजेपी हो या किसी भी दल का नेता हो उन्हें इस तरह की बयानबाजी करने से बचना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि वो इस तरह के बयानों का संज्ञान लें और कड़ी कार्रवाई करें।