फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दीनी जलसे में दिया नमाज पढ़ने पर बल

दीनी जलसे में दिया नमाज पढ़ने पर बल

Mon, 26 Mar 2018 02:03 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
दीनी जलसे में दिया नमाज पढ़ने पर बल
नानौता (सहारनपुर)। ग्राम बुन्दूगढ़ के मदरसा दारूलउलूम इमदादिया कासिमया में हुए सालाना दीनी जलसे में नमाज पढ़ने पर जोर देते हुए कहा कि नमाज हर बुराई से रोकती है।
विज्ञापन

रविवार रात गांव बुन्दूगढ स्थित मदरसा दारूलउलूम इमदादिया कासिमया में आयोजित जलसे में मेरठ से आए मौलाना महफूज शाहिन जमाली चतुर्वेदी ने कुरान पाक के सीखने और सिखाने पर जोर देते हुए कहा कि हर मुसलमान का फर्ज बनता है कि वो अपने बच्चों को भी कुरान जरूर पढ़ाए। इस्लाम के बताए रास्ते पर चलने से हर परेशानी से दूर रहा जा सकता है। मौलाना मो. सुहैब ने कहा कि मुसलमानों को शरीयत की रोशनी में जिंदगी गुजारनी चाहिए। मौलाना नूर मोहम्मद भैसानवी की नात व कारी मो. साजिद की तिलावत से शुरू हुए जलसे की अध्यक्षता मौलवी फुरकान ने तथा संचालन कारी अब्दुल वाजिद ने की। जलसे में मौलवी सदाकत खान, हाजी मो. जुनैद, हाजी मो. आरिफ, हाफिज अनीस अंसारी, डा. इशरत रजा, हाजी बिलाल अहमद, हाजी अब्दुल हमीद, अब्दुर रहमान, फिरासत खान, मो. फरमान कुरैशी, शराफत व मुस्तकीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed