{"_id":"5aa423974f1c1b3a058b47fc","slug":"101520706455-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरकों ने किया परीक्षा के बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरकों ने किया परीक्षा के बहिष्कार का एलान
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेरकों ने किया परीक्षा के बहिष्कार का एलान
सहारनपुर। आदर्श साक्षरताकर्मी वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े शिक्षा प्रेरकों ने 25 मार्च तक मानदेय न मिलने की स्थिति में बेसिक स्कूलों की परीक्षा का बहिष्कार करने का एलान किया है। शनिवार को हुई एसोसिएशन की बैठक में शिक्षा प्रेरकों ने यह फैसला लिया।
गुर्जर भवन में हुई एसोसिएशन की बैठक में सबसे पहले सर्वसम्मति से गजेंद्र सिंह पंवार को जिलाध्यक्ष चुना गया। गजेंद्र सिंह ने सरकार पर प्रेरकों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार उनसे शिक्षण के साथ ही जनगणना, भारत साक्षरता मिशन, मतदान कराने समेत अनेक कार्य लेती हैं। लेकिन, बदले में मात्र 2000 रुपये का मानदेय देती है। वह भी समय से नहीं मिलता है। वक्ताओं ने रोष जताया कि 18 महीने से शिक्षा प्रेरकों को मानदेय नहीं मिला है, जिस वजह से प्रेरक परेशान हैं। उन्हें आर्थिक संकटों का समाना करना पड़ रहा है। बैठक में जरनेल सिंह, शहजाद, सीमा देवी, धर्मवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, संदीप, राजीव, रामकुमार, राजबीर, सचिन, नवीन कुमार, राजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।