फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रस्म तौशा भराई के साथ उर्स की रवायतों का सिलसिला शुरु

रस्म तौशा भराई के साथ उर्स की रवायतों का सिलसिला शुरु

Sun, 04 Mar 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रस्म तौशा भराई के साथ उर्स की रवायतों का सिलसिला शुरु
रस्म तौशा भराई के साथ उर्स की रवायतों का सिलसिला शुरु
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। हजरत कुतबे आलम का उर्स होने से एक सप्ताह पहले होने वाली रस्म तौशा घड़ा भराई रविवार को संपन्न हो गई। इसी के साथ उर्स की रस्मों रवायतों का सिलसिला शुरू हो गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दीनी लोगों ने भाग लिया।

दरगाह परिसर में होने वाली रस्म तौशा शरीफ पर सज्जादा नशीन महताब आलम ने प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षा के अनुसार अखलाक, किरदार, मोहब्बत व इंसानियत के उसूलों पर चलकर इन बुजुर्गों को ऊंचा मुकाम मिला। कार्यक्रम की शुरूआत नात-ए-पाक से हुई। दरगाह पर लंगर का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में शादाब जहां, ख्वाजा सुहेल, आरिफ खान, सलीम फरीदी, खालिद कुद्दुसी, डा. इस्लाम, जफर कुददुसी, समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। तौशा शरीफ की रस्म में दूर दराज से आए लोग भी शामिल रहे। इससे पहले सुबह के समय हजरत कुतबे आलम की दरगाह पर गुस्ल की रस्म अदा की गई। इस कार्यक्रम में भी भीड़ रही। उधर, हजरत कुतबे आलम, शेख दाउद, शेख सादिक, मामू मौला बख्श, शेख अबू सईद की दरगाहों पर हो रही तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पीर-फकीरों का आना भी शुरू हो गया है। दुकान लगाने के काम में भी तेजी आ गई है। जायरीनों के ठहरने के स्थान भी तैयार कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed